सोनभद्र-स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा कोविड के वैक्सीनेशन का अभियान ,एसडीएम ने की वैक्सीनेशन की अपील
*संवाददाता अनुज कुमार*
दुद्धी/ सोनभद्र|सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में निम्न स्थानों पर कोविड 19 का टीकाकरण का विशेष अभियान चल रहा है,जहां लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई जा रही है | सीएचसी दुद्धी, पीएचसी विंढमगंज , सीएचसी बभनी , पीएचसी आसनडीह , ,सीएचसी म्योरपुर पीएचसी पिपरी ,कंबाइंड हॉस्पिटल डीबुलगंज अनपरा में वैक्सीनेशन का कार्य जारी है ,उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने आम जनों से अपिल किया है कि ऐसे लोग जो 45 वर्ष से ऊपर हैं और अपना वैक्सीनेशन नहीं कराया है वे उपरोक्त के केंद्रो पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तो किसी भी समय पहुँच कर अपना वैक्सीनेशन करा लें|इसके लिए केंद्र पर बस आधार कार्ड ले जाना है|
उपजिलाधिकारी ने आज शाम सीएससी म्योरपुर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि अभी तक उम्मीद से बहुत कम लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है| उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई है कि 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग अपना आधार कार्ड लेकर के केंद्र पर आएं| कहा कि पूरे तहसील क्षेत्र में 7 केंद्र बनाए गए हैं इन केंद्रों में समय से सुबह 9:00 बजे से लेकर के शाम को 6:00 बजे तक टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है इसमें सभी लोग प्रतिभाग करके वैक्सीन लगवाएं और अपने को सुरक्षित करें|
0 Response to "सोनभद्र-स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा कोविड के वैक्सीनेशन का अभियान ,एसडीएम ने की वैक्सीनेशन की अपील"
एक टिप्पणी भेजें