सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट"सोनभद्र-जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज को डॉक्टरों ने पीटा

अपडेट"सोनभद्र-जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज को डॉक्टरों ने पीटा

(क्राइम ब्यूरो सुभाष पांडेय )


सोनभद्र - सोनभद्र के संयुक्त जिला चिकित्सालय में अपने रिश्तेदार का इलाज कराने आए दंपत्ति की डॉक्टर व स्टाफ के द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई और मरीज की पर्ची के साथ-साथ उसकी रिपोर्ट भी फाड़ दिया गया दरअसल इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि जब वह डॉक्टर के पास गया तो उन्होंने जांच के लिए 19 नंबर कमरे में भेजा और वहां से पुनः डॉक्टर के कमरे में भेजा गया इस तरह मरीज को तीन से चार बार चक्कर लगाने पड़े जब मरीज ने डॉक्टर से पूछा कि हम लोग बेवकूफ है जो बार-बार यहां से वहां दौड़ाया जा रहा है तो डॉक्टर को मरीज की यह बात नागवार गुजरी जिसके बाद डाक्टर और स्टाफ के द्वारा मरीज के साथी दंपत्ति की जमकर पिटाई कर दी गई पीड़ित साहिल खान और उसकी पत्नी रेहाना का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए ईएनटी सर्जन डॉ अनुराग वर्मा के यहां जिला अस्पताल में आए थे जहां डॉक्टर व स्टाफ के द्वारा बार-बार दौडाए जाने पर मरीज के परिजन द्वारा यह पूछा गया कि बेवकूफ बनाकर क्यों बार-बार दौड़ाया जा रहा है!

जिस पर डॉ अनुराग वर्मा व जिला अस्पताल में मौजूद स्टाफ मिलकर साहिल खान और उसकी पत्नी रेहाना की जमकर पिटाई कर दी वहीं इस मामले में जब जिला अस्पताल में मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के कुमार से बात की गई तो उन्होंने पहले मार खाए हुए पीड़ित को ही दोषी बताया उनका कहना है कि मरीज के द्वारा ही डॉक्टर के ऊपर पहले हाथ छोड़ा गया था इसके बाद डॉ व अन्य लोगों के द्वारा मरीज के साथ हाथापाई हुई और यह घटना अचानक हुई है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डॉ व्यावहारिक रूप से अच्छे हैं और यह अचानक घटना हुई है हालांकि इस मामले में उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है ! 

जिला अस्पताल में हुई यह मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है जो पूरे जिले में अब आग की तरह फैल गई है हालांकि यह मारपीट की घटना जिला अस्पताल में एक बार कि नहीं है इसके पहले भी जिला अस्पताल में कई घटनाएं हो चुकी हैं और मरीजों का हमेशा आरोप रहता है कि डॉक्टर इलाज के नाम पर उन्हें दौडाते हैं और काफी परेशान करने के बाद जब समय बीत जाता है तो टाइम का हवाला देते हुए दूसरे दिन आने की बात कह देते हैं !

0 Response to "अपडेट"सोनभद्र-जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज को डॉक्टरों ने पीटा"

एक टिप्पणी भेजें