सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
हादसों में ट्रक चालक सहित दो की मौत

हादसों में ट्रक चालक सहित दो की मौत


सोनभद्र। जनपद में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हादसों ने ट्रक चालक सहित दो की जिंदगी छीन ली। पहले घटना ओबरा थाना क्षेत्र और दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र की है। ओबरा पुलिस के मुताबिक फफराकुंड निवासी 55 वर्षीय रामलखन मंगलवार को जंगल में लकड़ी लेने गया हुआ था वापसी में असंतुलित होकर नाले में गिर पड़ा इससे उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र में  रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे एक वाहन धुलाई सेंटर पर हुई। ट्रक चालक रवीश कुमार (45) सुबह आठ बजे सलैयाडीह स्थित धुलाई सेंटर पर वाहन खड़ा कर उसे धो रहा था। वाहन के ऊपर चढ़कर धुलाई करते समय वह अपने ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसके चलते वह करंट से झुलस कर गया उपचार के लिए उसे दुद्धी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।

0 Response to "हादसों में ट्रक चालक सहित दो की मौत"

एक टिप्पणी भेजें