अवैध खनन-परिवहन में दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार
सोनभद्र। विंंढमगंज थाना क्षेत्र के औराडंडी गांव के पास कनहर नदी से बालू का अवैध खनन और ट्रैक्टर से उसके परिवहन का खुलासा हुआ है। खनन विभाग की छापेमारी में बुधवार को मौके से दो बालू लदे ट्रैक्टर भी पकड़े गए। चालक सहित दोनों वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद खान अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। खान निरीक्षक जीके दत्ता के तहरीर पर चालक रमेश कुमार चेरो पुत्र मोतीचंद्र और राजकुमार चेरो पुत्र अमृतलाल चेरो निवासी कचनरवा थाना कोन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। तहरीर के मुताबिक वह लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी । बुधवार को पुलिस के साथ खान विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां अवैध खनन कर दो ट्रैक्टरों पर बालू लोड किया मिला। मौके से बालू लदे दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों वाहनों के चालकों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक उनके अलावा और कौन-कौन खनन में शामिल हैं? इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन का या खेल यह लंबे समय से चल रहा है और इसमें कुछ सफेदपोशों के साथ ही कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।
0 Response to "अवैध खनन-परिवहन में दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें