सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं  चिकित्साधिकारी-वी के सिंह

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं चिकित्साधिकारी-वी के सिंह


सोनभद्र-अनपरा। संपूर्ण विश्व में चल रही कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों में चलाए जाने वाले कोरोना वैक्सीन अभियान में हर व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। सोनभद्र जनपद के नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित होकर, स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करते हुए धैर्य पूर्वक वैक्सीन लगवाना चाहिए और इसका प्रचार-प्रसार भी प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित होकर कोरोना वैक्सीन लगवा सके, वैज्ञानिकों एवं चिकित्सको के अनुसार यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित और महामारी से मुकाबला करने वाला है

और इसका कोई भी दुष्प्रभाव मानव शरीर पर नहीं पड़ता है।संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, सेनीटाइजर एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। लॉकडाउन में सड़क,भीड़ भाड़ वाले स्थानों,समाजिक, संस्कृति समारोह, विवाह शादी इत्यादि कार्यक्रमो में प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर गर्भवती स्त्रियों, बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों आदि को सम्मिलित होने से बचना चाहिए। उपरोक्त विचार जिला संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज अनपरा के अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक व प्रभारी डॉक्टर वी के सिंह ने कोविड-19 का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर व्यक्त किया।

ने संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सकों की सलाह से अदरक, सोंठ, गिलोय, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, गुड इत्यादि से युक्त काढ़ा हल्दी युक्त दूध, चवनप्राश नींबू पानी,नारियल पानी, तरल पदार्थ,सुपाच्य भोजन के सेवन की अपील किया और मानव शरीर में रोग रोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताये गये सुझव का ही प्रयोग करने।

0 Response to "कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं चिकित्साधिकारी-वी के सिंह"

एक टिप्पणी भेजें