म्योरपुर सांगोबांध मॉर्ग पर ओवर लोड परिवहन में सात ट्रक सीज तीन का चालान
- एस डी एम दुद्धि के नेतृत्व में जांच जारी, ट्रक छोड़ भागे चालक
म्योरपुर/सोनभद्र-म्योरपुर थाना के म्योरपुर सांगोबांध मॉर्ग पर छत्तीसगढ़ के पांगन नदी से बालू लेकर आ रहे ओवर लोड वाहनों की लीलासी मोड़,लौबन्ध,नवाटोला में बुधवार को एस डी एम दुद्धि रमेश कुमार सीओ राम आशीष के नेतृत्व में पुलिस और खनन, तथा परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच करते हुए सात ओवर लोड वाहनों को सीज किया तथा तीन वाहनों का ऑनलाइन चालान किया है। खबर लिखे जाने तक जांच जारी था अधिकारियों ने कहा है कि टीम लीलासी कुदरी फरीपान तक जा रही है ऐसे में और वाहनों के खिलाफ कार्यवाही होगी।एस डी एम श्री कुमार ने बताया कि मॉर्ग पर ओवर लोड बालू परिवहन की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को संयुक्त टीम तीन बजे उक्त मॉर्ग पर पहुची तो मौके से सात वाहन ओवर लोड में पकड़े गए ।जबकि तीन वाहनों के चालक ट्रक छोड़ भाग भाग गए । इन वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। बताया कि चेतावनी और कार्यवाही के बाद भी चालक ओवर लोड बालू लेकर चल रहे है ऐसे में अब इस मॉर्ग पर टीम नजर रखेगी और कार्यवाही करेगी। दूसरी तरफ जैसे ही टीम द्वारा जांच की भनक चालको को मिली सांगोबांध, मनरुटोला,फरीपान ,कोंगा आदि स्थानों पर चालक वाहनों को सड़क किनारे खड़ी कर भाग निकले।
टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह,खनन निरीक्षक जी पी दत्ता, बीपी सिंह ,आदि साथ रहे।
0 Response to "म्योरपुर सांगोबांध मॉर्ग पर ओवर लोड परिवहन में सात ट्रक सीज तीन का चालान"
एक टिप्पणी भेजें