ओवरलोड बालू के खेल में ट्रक संचालक पास, प्रशासन फेल
बीजपुर/सोनभद्र- मध्यप्रदेश से बीजपुर के रास्ते उत्तरप्रदेश के बिभिन्न जनपदों के लिए भेजे जा रहे ओवरलोड बालू का खेल बदस्तूर जारी है। जनपद का समूचा प्रशासन जहाँ कोरोना महामारी से निपटने में लगा हुआ है वहीं ट्रक संचालक सेटिंग गेटिंग के माध्यम से रातदिन ओवरलोड बालू ट्रकों का संचालन जारी रखे हुए हैं। गौरतलब हो कि ओवरलोड बालू संचालन से जहाँ दर्जनों पुल क्षतिग्रस्त हो चुके है वहीं रिहंद परियोजना के बाउंड्री से किनारे किनारे होकर चलने वाली ट्रकों से ग्रामीण सम्पर्क सड़क पूरी तरह से टूट कर गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है। गौरफर्माने की बात तो यह है कि दर्जनों की संख्या में ट्रकों का संचालन बीजपुर थाने सहित जनपद के बिभिन्न थानों के सामने से होकर गुजर रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन भी इस अबैध कार्य के प्रति अपनी आँखें बंद किये पड़ा है। जानकारी के अनुसार बीजपुर रेनुकोट सम्पर्क मार्ग ओवरलोड बालू संचालन से पूरी तरह जर्जर हो चुका है 70 किलो मीटर के बीच पड़ने वाले पुल और छोटी छोटी पुलिया दरक चुकी हैं। बावजूद इसपर अंकुश लगाने की बजाय शासन प्रशासन की चुप्पी सन्देह पैदा करती है। पुल और सड़क जर्जर होने के कारण एनटीपीसी रिहंद परियोजना ने सिरसोती में मोटे एंगल से बैरिकेट लगा कर बड़ी तथा ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दिया है बावजूद कुछ दलाल किस्म के लोग बिभागीय सेटिंग गेटिंग से ग्रामीण बाईपास रोड से ओवरलोड वाहनों को पास करा रहे है। इतना ही नही सिरसोती , डोडहर, मिटीहिनी , बीजपुर सहित कई जगह भारी भरकम चढ़ाई पर दर्जनों ट्रैक्टर भी टोचन कर ट्रकों को खिंच कर चढ़ाने के लिए लगाए गए हैं जो पूर्ण रूप से अबैध हैं। इसबाबत तत्कालीन जिलाधिकारी ने एक टास्क फॉर्स का गठन भी किया था जिससे उस समय ओवरलोड पर लगाम लगा था लेकिन वक्त ने कोरोना के कारण सब कुछ बदल कर रख दिया और डीएम का आदेश रद्दी की टोकरी में चला गया । क्षेत्र के अनेक सम्भ्रांत लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से गम्भीरता पूर्वक संज्ञान लेकर ओवरलोड बालू संचालन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की माँग की है। इसबाबत दुद्धि तहसीलदार विकास कुमार पांडेय से जब जानकारी माँगी गयी तो उन्हों ने कहा कि ओवरलोड संचालन पर करवाई के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया गया है । अगर संचालन हो रहा है तो उन्हीं अधिकारियों की जिम्मेदारी है ओवरलोड संचालन पर रोक है।
0 Response to "ओवरलोड बालू के खेल में ट्रक संचालक पास, प्रशासन फेल "
एक टिप्पणी भेजें