सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन से सटे महुआव गांव में बीते 10 तारीख को देर रात पट्टीदारों के द्वारा लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किये जाने पर मृतक के घर वालो ने जिलाधिकारी व एसपी से लगाए गुहार

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन से सटे महुआव गांव में बीते 10 तारीख को देर रात पट्टीदारों के द्वारा लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किये जाने पर मृतक के घर वालो ने जिलाधिकारी व एसपी से लगाए गुहार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठेंगा दिखा रहे हैं यूपी पुलिस

सोनभद्र में नही लग रहा है क्राइम पर सख्त से सख्त लगाम


रोबेर्ट्सगंज/सोनभद्र:-योगी का फरमान था कि थाना प्रभारी व दोषी पुलिसकर्मियों


के खिलाफ सख्त ऐक्शन होगा। पर कुछ वर्दीधारीयो को मुख्यमंत्री के इस आदेश का पालन करने में ना जाने क्यों कठिनाई होती है। जिसकी वजह से सरकार के छवि को धक्का लगता है।

ऐसा ही एक मामला सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है हत्या के बाद परिजन मजबूरन स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सैकड़ो की संख्या में जिलाधीकारी कार्यालय पहुँच गए और अपने मृतक बच्चे के लिए इंसाफ मांगने लगे जिसके बाद जिलाधीकारी अभिषेक सिंह ने आश्वासन दिया कि न्याय जरूर होगा । चोपन थाना क्षेत्र के सलखन कस्बे से सटे महुआवा गांव में बीते 10 तारीख के ढेर रात

पट्टीदारों के द्वारा लाठी-डंडे से पीटकर शिवकुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार उम्र 26 वर्ष की हत्या कर दी गई थी वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। हत्या के 5 दिन बीत जाने के बावजूद परिजनों के आरोपों के अनुसार चोपन पुलिस द्वारा तहरीर तक नही ली गयी। उल्टे मृतक के परिजनों को डांट कर थाने से भगा दिया गया था। जिससे नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में

जिलाधीकारी कार्यालय पर पहुँच कर इंसाफ की मांग की जिलाधीकारी अभिषेक सिंह के आश्वाशन के बाद परिजनों में आस बंधी है।वही मृतक शिवकुमार कि बहन ने बताया कि घर पर केवल महिलाये ही थी इतने में पाटीदार लोग आये और मारपीट करने लगे इसके बाद गीत की बड़ी बहन को पेट में मर दिया जिसको देखने हम अंदर चले गए इतने में भाई को गले में गमछा लगाकर खीचते हुए घर के अंदर ले गए और मार डेल जिसके बाद प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को ले गए लेकिन जब थाने पहुचे तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और थानेदार ने यह कहकर लौटा दिया की तुमलोगो की यहाँ पर कोई सुनवाई नहीं होगी जिसकी शिकायत लेकर यहाँ आये है और जिलाधिकारी ने कार्यवाही की बात की है लेकिन कार्यवाही होगी तभी विश्वास होगा ।
वही मृतक के भाई रविशंकर ने बताया कि हम मेरे पिता बाहर काम करने गये थे घर पर हमारा मृतक भाई शिव कुमार और बहन व माता जी थी अचानक चार लोग घर पर पहुँचकर हमारे भाई को पट्टीदार श्रीनाथ ,हिरामन ,रामविचार ,राजाराम ने मारना शुरू किया और गला दबाकर हत्या कर दिए और बाहर से दरवाजा बंद होने की वजह से खिड़की तोड़कर भाग निकले जब इसकी शिकायत हमलोगों ने स्थानीय चोपन पुलिस से की तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर भेज दिया पर जब हमलोग तहरीर लेकर थाने गए तो थाना प्रभारी द्वारा हमलोगों को भगा दिया गया चार दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद आज हमलोग जिलाधीकारी कार्यालय पहुँच कर डीएम को ज्ञापन दिए है ।
डीएम ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा है कि आज प्रखंड से कुछ ग्रामीण वह मृतक शिवकुमार के परिजन आए थे और हमें सारी जानकारी दिए उन्होंने लिखित पत्र हमें दिया है जिसको हमने एसपी को भेज दिया है इस मामले में परिजनों को पूरी तरह से न्याय मिलेगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "चोपन थाना क्षेत्र के सलखन से सटे महुआव गांव में बीते 10 तारीख को देर रात पट्टीदारों के द्वारा लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किये जाने पर मृतक के घर वालो ने जिलाधिकारी व एसपी से लगाए गुहार"

एक टिप्पणी भेजें