सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
लव राशिफल 17 फरवरी- पल पल दिल के पास तुम रहती हो

लव राशिफल 17 फरवरी- पल पल दिल के पास तुम रहती हो


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ



मेष लव राशिफल (आज आपको अपने अधूरेपन का एहसास होगा। जो बहुत दुख देगा। चाहकर भी साथी के साथ दिल की बात सांझा नहीं कर पाएंगे। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंग्लस सच्चा प्यार पाने के लिए अभी भी भटकेंगे।

उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।


वृष लव राशिफल (आज रोमांटिक जगह या केंडल लाइट डिनर पर जाने का प्लान बनेगा। जो बहुत खुशी देगा। पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जो भविष्य में बड़ा लाभ देगा। लव लाइफ हसीन रहेगी।

उपाय- मां दुर्गा को हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं।


मिथुन लव राशिफल (आज का दिन साथी से मनमुटाव होने की आशंका है। अपने स्वभाव में नरमी और जुबान में मिठास रखेंगे तो लव लाइफ का भरपूर आनंद उठाने में सफल होंगे। पार्टनर कहीं बाहर घुमाने भी लेकर जा सकते हैं।

उपाय- कन्याओं को हरे रंग का रुमाल भेंट करें।


कर्क लव राशिफल (आज शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा रिश्ते में बड़ा बवाल मच सकता है। एक-दूसरे के प्रति इज्जत का भाव बनाए रखें। लव लाइफ में कोई उत्साह नहीं रहेगा। बोरिंग दिन रहेगा।

उपाय- मां दुर्गा का मं‍त्र ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: का जाप करें।


सिंह लव राशिफल ( आज मैरिड कपल्स के विवाहेतर संबंध पनपने की संभावाना है। सिंग्लस अपने से बड़े किसी व्यक्ति के प्यार में पड़ सकते हैं। उनके लिए उम्र मायने नहीं रखेगी। अन्य की लव लाइफ रंगीन रहेगी।

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।


कन्या लव राशिफल (आज वर्क प्लेस पर व्यस्तता का माहौल रहेगा, जो परेशानी में व्यतित होगा। लेकिन साथी का मूड बहुत रोमांटिक रहेगा।  हर मामले में बैलेंस बनाकर चलेंगे तो लव लाइफ में हमेशा मिठास घुली रहेगी।

उपाय- साबुत हरे मूंग दान करें। झूठ न बोलें।


तुला लव राशिफल (आज साथी आपकी पसंद-नापसंद का खास ख्याल रखेंगे। जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। एक-दूसरे को स्पेस देंगे, जिससे लव लाइफ में नया जोश पैदा होगा। पार्टनर को किसी भी चीज के लिए फोर्स न करें।

उपाय- अपने पास हरा रुमाल रखें।


वृश्चिक लव राशिफल (आपको अपनी लव लाइफ में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। एक-दूसरे से कुछ भी न छिपाएं। तभी सुखद लव लाइफ का आनंद प्राप्त करने में सफल हो पाएंगे। कोई तीसरा आपके रिश्ते पर नज़र बनाए हुए है।

उपाय- गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।


धनु लव राशिफल (आज मन ही मन पार्टनर की तुलना एक्स से करेंगे। खुद को खुशकिस्मत समझते हुए उन्हें दिल से अपनाएंगे। पुरानी बातें दुख देंगी लेकिन साथी का प्यार बहुत खुशी देगा। अन्य की लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

उपाय- हरे रंग के फल दान करें।


मकर लव राशिफल (आज साथी के साथ कहीं बाहर मनचाही जगह पर जाने का मौका मिलेगा। जहां दोनों एकांत में खूब सारा समय व्यतित करेंगे। जिससे दोनों के रिश्ते में एक नई ताजगी आएगी। लव लाइफ भी एंजॉय करेंगे।

उपाय- बैल को हरा चारा खिलाएं।


कुंभ लव राशिफल ( आज लव लाइफ में कुछ नयापन लाने के चक्कर में गलत कदम उठा सकते हैं। जो अभी तो आनंद की अनुभूति देगा लेकिन भविष्य में समस्याएं पैदा करेगा।  मैच्योरिटी से काम लेंगे तो खुशहाली बनी रहेगी।

उपाय- बुध देव के मंत्रों का जाप करें।


मीन लव राशिफल (आज छोटा सा मजाक कलह-कलेश का रुप ले सकता है। दोनों को अपनी मर्यादा में रहने की जरुरत है। स्वभाव में धैर्य बनाकर रखेंगे तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। लव लाइफ नीरस रहेगी।

उपाय- किन्नर को हरे रंग की कोई भी वस्तु भेंट करें।

0 Response to "लव राशिफल 17 फरवरी- पल पल दिल के पास तुम रहती हो"

एक टिप्पणी भेजें