नवनियुक्त अपना दल एस सोनभद्र ममता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला मीडिया प्रभारी जुही खान के नेतृत्व में तुर्रा में हुई मीटिंग
(आबिदा उर्फ जूही खान)
पिपरी/रेनुकूट- दिनांक 23 फरवरी 2021 को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महिला मंच अपना दल एस सोनभद्र ममता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला मीडिया प्रभारी जुही खान के नेतृत्व में तुर्रा, पिपरी में मीटिंग की गई । जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय अनुप्रिया पटेल के द्वारा किए गए कार्यों एवं पार्टी के रितियो एवं नीतियों पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में 30 लोग आए जिसमें 12 नए लोगों की सदस्यता ग्रहण की ।
नए सदस्यों में मोहम्मद साकिब,आमिना उर्फ नाज बानो, रिहाना, साहिल खान, शबाना खान, सुनैना, कुन्दन कुमार, रजिया बेगम, मोहम्मद नसीम, मुनीर आलम खान, आजाद अहमद ने अपना दल एस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहां उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह, शीला दुबे जिला सचिव सोनभद्र, नीतू सिंह सक्रिय सदस्य, कमला देवी सक्रिय सदस्य आदि लोग उपस्थित थे ।


0 Response to "नवनियुक्त अपना दल एस सोनभद्र ममता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला मीडिया प्रभारी जुही खान के नेतृत्व में तुर्रा में हुई मीटिंग"
एक टिप्पणी भेजें