सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा धड़ल्ले से अवैध कच्ची शराब का कारोबार,नही लग रहा अंकुश

आखिर किसके संरक्षण में चल रहा धड़ल्ले से अवैध कच्ची शराब का कारोबार,नही लग रहा अंकुश

 *headlines 24 hours          News-Sonbhadara*


       ✍🏻 *Deepu Sharma* *BY 📡Jagrnath Vaiswar*

अनपरा,सोनभद्र- कोतवाली अनपरा क्षेत्र के रेनुसागर चौकी अंतर्गत आस पास के कई इलाको में अवैध महुआ शराब की बिक्री बेधड़क धड़ल्ले से की जा रहीं हैं!* 

जिसपे अंकुश लगाने को लेकर पुलिस एवं आबकारी विभाग नाकाम साबित हो रहा है लोगो मे अवैध महुआ शराब की बढ़ती डिमांड बिक्री को लेकर कारोबारी मधुमखियों की तरह जगह-जगह भिन्न भिनाने रहे हैं जिम्मेदार विभाग अपने निहित स्वार्थ में अनदेखी के कारण शराब की अवैध कारोबार बिक्री क्षेत्र में जोरों शोरो पर है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग के लोग जांच के लिए आते हैं और अपने निहित स्वार्थ के विरुद्ध खानापूर्ति कर के चले जाते हैं जानकारी होने के बाद भी विभाग की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिसके कारण विभाग की संलिप्ता की बू आने लगी है !*

बताया जाता है कि क्षेत्र में न केवल अवैध कच्ची शराब की बिक्री हो रही है बल्कि कुछ घरों में महिलाओं-पुरुषों-बच्चों द्वारा शराब बनाने और बेचने का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है।

जिसके कारण की दिन प्रतिदिन अल सुबह से मध्य देर रात्रि शराबियो की चुलाही की गयी शराब के अड्डो पर उमड़ती भीड़ को लेकर आस पास के रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है कम दाम में ज्यादा काम करने वाली कच्ची शराब पीने को लेकर न जाने कितने युवा पीढ़ी,बुजुर्ग,नवजवान के नशे में संलिप्त होते नजर आते हैं जिसके कारण ज्यादातर लोग रोजना नशे में घर परिवार के बीच वाद विवाद,चौक चौराहे सड़को पर आपसी विवाद व घटना दुर्घटना की संभावना बनी रहती है !*

समय रहते जिम्मेदार विभाग द्वारा रेनुसागर कोलगेट,सिनेमा रोड,बीना रोड जैसी जगहों पर संचालित अवैध शराब पर अंकुश लगाते हुए कार्यवाही नही की गई तो न जाने कितने घर परिवार बर्बाद होने के कारण बन सकते हैं !*

जिसकी जिम्मेदारी कारोबार में संलिप्त जिम्मेदार विभाग की होगी !*

0 Response to "आखिर किसके संरक्षण में चल रहा धड़ल्ले से अवैध कच्ची शराब का कारोबार,नही लग रहा अंकुश"

एक टिप्पणी भेजें