मोबाइल की बुकिंग कराने के पश्चात पोस्ट ऑफिस से डिलीवर पैकेट में मिले मास्क और पत्थर।
भुक्तभोगी ने पुलिस में शिकायत कर की कार्यवाही की मांग।
पोस्ट ऑफिस ने झाड़ा पल्ला।
मनोज कुमार सोनी
शक्तिनगर सोनभद्र।शक्तिनगर थाना क्षेत्र के विद्युत बिहार आवासीय परिसर निवासी एक व्यक्ति द्वारा शक्तिनगर पुलिस में दी गई शिकायत में मोबाइल के आर्डर के बदले पोस्ट ऑफिस शक्तिनगर से डिलीवर किए गए पैकेट में बेल्ट, पत्थर और मास्क पाए जाने व 5400 रुपए कैश पेमेंट करने के पश्चात ठगी के शिकार होने व पैकेट पर दर्ज कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। भुक्तभोगी राम प्रकाश मिश्र ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने रेडमी 9 प्रो मोबाइल के लिए आर्डर दिया था जिसके बाद उसके मोबाइल पर 12 फरवरी तक पोस्ट ऑफिस के माध्यम से कैश पेमेंट से मोबाइल डिलीवर किए जाने का मैसेज आया तथा 13 फरवरी को पोस्ट ऑफिस शक्तिनगर से फोन आने पर जब उसने ₹5400 पेमेंट कर पैकेट को खोला तो उसमें बेल्ट, मास्क व पत्थर के टुकड़े देख उसके होश फाख्ता हो गए। उधर पोस्टमास्टर शक्तिनगर द्वारा अपनी जिम्मेदारी केवल माल डिलीवरी तक सीमित बता अपना पल्ला झाड़ लिया । उसके बाद उसने डिलीवरी पैकेट पर दर्ज कंपनी जे के इंटरप्राइजेज, हाउस नंबर 64 थर्ड फ्लोर, बुद्ध विहार फेज प्रथम व मोबाइल नंबरों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने के खिलाफ मामला दर्ज कर ऐसे रैकेट के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।
उक्त के बाबत थानाध्यक्ष शक्तिनगर मिथिलेश मिश्रा द्वारा मामला दर्ज कर ठगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया है । भुक्तभोगी ने भारत सरकार से भी चंद रुपए की पार्सल टिकट के बदले पोस्ट ऑफिस के माध्यम से गरीबों से हजारों रुपए की ठगी वाले रैकेट के विरुद्ध पोस्ट ऑफिस की जिम्मेदारी निर्धारित करने व ठगों की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की है।

कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो
जवाब देंहटाएं