जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई, चौकी इंचार्ज समेत छह सस्पेंड,
- आबकारी विभाग ने क्षेत्रीय निरीक्षक के खिलाफ जांच बैठा दी है
- पुलिस का दावा नौ शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
प्रयागराज. प्रयागराज में जहरीली शराब से मरने वालों की तादाद बढ़कर 12 पहुंच चुकी है। बरियापुर निवासी कल्लू कन्नौजिया (60) व बींदा निवासी महेंद्र यादव (45) ने भी दम तोड़ दिया। बीते चार दिनो में मरने वालों की तादाद बढ़कर 12 पहुंच गई है। इस मामले में आबकारी विभाग के कर्मी और पुलिस वालों पर भी गाज गिरी है। चौकी प्रभारी समेत चार सिपाही निलंबित कर दिये गए हैं। आबकारी विभाग ने भी दो को सस्पेंड किया है। साथ ही पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए तस्करी करने वाले नौ लोगों की गिरफ्तारी का दावा भी किया है।
बताते चलें कि रविवार से लेकर अब तक सुशीला देवी, मखन्चू, अजय लाल गुप्ता, खदेरू, शोभनाथ भारतीय, छोटे लाल, रामजी भारतीय, लवकुश, सोना देवी, कल्लू कन्नौजिया व महेंद्र यादव समेत 12 की मौत हो चुकी थी। लगातार हो रही मौतों के बाद डीआईजी समेत अधिकारियों के साथ डीएम ने बुधवार को सैदाबाद चौकी का विजिट किया।
उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशसनिक स्तर पर कार्रवाईयों का दौर शुरू हो गया है। आबकारी विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक पर जांच बैठाई गई है। हेड कांस्टेबल और एक सिपाही निलंबित किये गए हैं। उधर डीआईजी के मुताबिक प्रथम दृष्टया लापरवाही की बात सामने आने के चलते चौकी प्रभारी कौशलेंद्रधर दुबे व तीन सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग ने क्षेत्रीय निरीक्षक के खिलाफ जांच बैठा दी है, जबकि हेड कॉन्स्टेबल व एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने चौकी प्रभारी सहित 4 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। हंडिया थाने में पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एक नामजद आरोपी विनोद भारतीय को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आठ और लोग गिरफ्तार किये गए हैं जो अवैध शराब की तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं।
0 Response to "जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई, चौकी इंचार्ज समेत छह सस्पेंड,"
एक टिप्पणी भेजें