चार चरण में होंगे पंचायत चुनाव, 15 अप्रैल को होगी पहले फेज की वोटिंग, आचार संहिता लागू
- उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव।
- 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा चुनाव।
- 2 मई को होगी पंचायत चुनाव के नतीजों की घोषणा।
- 14 जिलों के एसपी व एसएसपी बदले गए। 8 रेंज में भी हुआ बदलाव।
उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।
सीतापुर की 3, बहराइच की 1 और गोंडा की 9 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। 2 मई को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी।
- ग्राम पंचायत की संख्या -58,189
- ग्राम पंचायत के वार्ड - 7, 32, 563
- क्षेत्र पंचायत - 826
- क्षेत्र पंचायत के वार्ड 75855
- जिला पंचायत - 75
- जिला पंचायत के वार्ड 3051
- मतदान केंद्रों की संख्या 80762
- मतदान स्थल 203050
- मतदाताओं की संख्या 12.39 करोड़
- पुरूष मतदाता 53.01 प्रतिशत
- महिला मतदाता - 46.99 प्रतिशत
- चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- शिक्षामित्रों ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी से किया इनकार
उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने कहा है कि सरकार की उपेक्षा से शिक्षामित्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी नहीं करेंगे। संघ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी शिक्षामित्र ड्यूटी नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। अल्प वेतन में शिक्षामित्रों से शिक्षण कार्य के साथ चुनाव ड्यूटी का कार्य भी कराया जा रहा है। संघ ने निर्णय लिया है कि यदि शिक्षामित्रों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे शिक्षण कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं करेंगे।
3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया
0 Response to "चार चरण में होंगे पंचायत चुनाव, 15 अप्रैल को होगी पहले फेज की वोटिंग, आचार संहिता लागू"
एक टिप्पणी भेजें