सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अनपरा- क्षतिग्रस्त सड़क और नाली निर्माण को लेकर जिला अधिकारी को लिखा पत्र

अनपरा- क्षतिग्रस्त सड़क और नाली निर्माण को लेकर जिला अधिकारी को लिखा पत्र

- जर्जर सड़क पर आवागमन को मजबूर हैं लोग

दीपू शर्मा/विशाल जयसवाल/जगरनाथ बैसवार/अनपरा/सोनभद्र/अनपरा नगर पंचायत अंतर्गत बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं पश्चिमी परासी वार्ड नं 10 की सड़कें विगत कई वर्षों से गड्ढामुक्त सड़क के आदेश भी बेअसर नजर आ रहे है कई वर्षों से जर्जर,जलजमाव गड्ढे में तब्दील पड़ी सड़को पर प्रतिदिन सैकड़ो बच्चे,महिलाएं,पुरूष,बुजुर्ग लोगों का आवागमन रहता है।


बताते चले कि पश्चिमी परासी की मुख्य सड़क का निर्माण विगत दस वर्ष पहले एनसीएल ककरी परियोजना के सीएसआर के द्वारा निर्माण द्वारा कराया गया था।

लेकिन निर्माण कार्य के कुछ ही वर्षो बाद पुनः सड़के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी अभी तक सड़क की मरम्मत तक का कार्य नहीं कराया गया। जिसके कारण सड़क - नाली जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ गड्ढे में जल जमाव के कारण अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार होने के साथ ही कुछ वाहन सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो जाते है।

इन समस्याओं से निज़ात दिलाने को लेकर गांव के सम्मानित व्यक्ति शाखाराम बैसवार ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी समेत एनसीएल ककरी परियोजना के अधिकारियों को पत्र के माध्यम अवगत कराते हुए सीएसआर के तहत अनपरा मोड़ से होकर राजकुमार गुप्ता के घर के समीप मिलने वाली 1100 मीटर लम्बी और चौड़ाई 4.30 मुख्य सड़क का निर्माण कराने के साथ ही सड़कों की पानी निकासी को लेकर आवश्यकता अनुसार नाली निर्माण कार्य कराने को लेकर मांग उठाई है।

साथ ही इस जर्जर व बरसात के दिनों में दयनीय स्थिति से जूझ रहे सैकड़ो ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं एनसीएल ककरी परियोजना से जल्द से जल्द सड़क मार्ग के निर्माण कार्य कराने की मांग की है !

0 Response to "अनपरा- क्षतिग्रस्त सड़क और नाली निर्माण को लेकर जिला अधिकारी को लिखा पत्र"

एक टिप्पणी भेजें