सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
नशा तस्करों पर शक्तिनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप

नशा तस्करों पर शक्तिनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप

- 35 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 का हुआ चालान।

(उमेश सागर संवादाता)

ऊर्जांचल। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान अंतर्गत क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में मुखबरीर द्वारा सूचना मिली कि बस स्टैण्ड शक्तिनगर व निमियाटांड़ के पास अत्यधिक मात्रा में अवैध शराब का निमार्ण कार्य किया जा रहा है। जिसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा मय फोर्स के साथ उक्त स्थान पर दबिश देने पहुंचे। 

रोडवेज बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास से अभियुक्त सोनू कुमार स्वीपर पुत्र शिव कुमार निवासी बस स्टैंड शक्तिनगर के पास से 15 लीटर कच्ची अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया व एक शराब भट्टी को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। वहीं निमियाटांड़ निवासी अभियुक्ता रेनू सोनकर पत्नी राजेंद्र प्रसाद को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


घटना स्थल पर 1 भट्ठी को नष्ट किया गया। 35 लीटर कच्ची अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ एक कुन्तल लहन के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया।


शक्ति नगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा द्वारा नशा तस्करों पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। नशा सौदागरों पर कार्यवाही करने वाली टीम में एसएसआई संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार यादव, कांस्टेबल किशन कुमार, प्रकाश कुशवाहा, अमर कटियार, महिला कांस्टेबल सुमन सरोज व गुड़िया गौड़ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

0 Response to "नशा तस्करों पर शक्तिनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप"

एक टिप्पणी भेजें