सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन पर कार्यवाही से मचा हड़कंप

सोनभद्र- चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन पर कार्यवाही से मचा हड़कंप

रेनुकूट/सोनभद्र- रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान मुधृवा बीट के अंतर्गत खाडपाथर धोकिनाला वन मार्ग पर चेकिंग के दौरान हाईवा UP64A-9301 द्वारा भससी लोड करके रेलवे दोहरिकरण मार्ग पर परिवहन करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी वी-के पांडेय पिपरी रेंज द्वारा व अन्य स्टाफ हमराह एवं पुलिस बल के साथ अंजनी कुमार राय एच एसओ पिपरी के साथ पकड़ा गया जिसमें उक्त वाहन द्वारा किसी भी प्रकार का वन मार्ग की वन विभाग से अनुमति नहीं ली गई है।

उक्त वाहन को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है वाहन स्वामी रमेश यादव व वाहन चालक मौके से फरार मौके से वहां छोड़कर फरार हो गए उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927/41/42 उत्तर प्रदेश संशोधन वन अधिनियम 2000 एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 (2) (क) के तहत वाहन को वाहन रेंज कार्यालय में सीज कर दिया गया एवं उक्त वाहन वान स्वामी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

0 Response to "सोनभद्र- चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन पर कार्यवाही से मचा हड़कंप "

एक टिप्पणी भेजें