सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
नशे में धुत्त इंस्पेक्टर ने वेटर को दबोचा ओर उतारने लगा पेंट, फिर…

नशे में धुत्त इंस्पेक्टर ने वेटर को दबोचा ओर उतारने लगा पेंट, फिर…


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वीआईपी ड्यूटी में आए महराजगंज के इंस्पेक्टर ने होटल में वेटर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश की है। आरोप है कि लड़की की डिमांड पूरी न होने पर नशे में धुत इंस्‍पेक्‍टर ने वेटर को ही दबोच ल‍िया और उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी।

वेटर के शोर मचाने पर होटल का स्‍टाफ रूम में पहुंचा। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। देर रात होटल पहुंची गोरखपुर की कोतवाली पुलिस ने आरोपी इंस्‍पेक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया है कि वेटर की शिकायत पर महाराजगंज जिले में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विनोद यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी इंस्‍पेक्‍टर का मेडिकल कराने के साथ ही पीड़ित वेटर की शिकायत पर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गोरखपुर में वीआईपी ड्यूटी में आया था इंस्‍पेक्‍टर

मामला कोतवाली थाना के गंगेज तिराहे के पास स्थित एक होटल का है। महराजगंज जिले में क्राइम ब्रांच में तैनात विनोद यादव की गोरखपुर में वीआईपी ड्यूटी लगी हुई थी। विनोद कुमार शहर के एक होटल में ठहरे। बताया जा रहा है कि इंस्‍पेक्‍टर नशे में धुत्त थे। उन्‍होंने देर रात होटल के एक वेटर से अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश की। वेटर ने शोर मचाया, जिसके बाद होटल का स्टाफ मौके पर आ गया। सूचना म‍िलते ही कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नशे में धुत इंस्पेक्टर को पकड़ा तो तो वह होटल में ही हंगामा करने लगा। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। देर रात को ही इंस्पेक्टर का मेडिकल कराया गया।

इंस्‍पेक्‍टर के खि‍लाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज

वेटर ने इस मामले में इंस्‍पेक्‍टर के खि‍लाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है। इस मामले में एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एडीजी और आईजी के वहां से महराजगंज पुलिस कप्तान को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

0 Response to "नशे में धुत्त इंस्पेक्टर ने वेटर को दबोचा ओर उतारने लगा पेंट, फिर…"

एक टिप्पणी भेजें