सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
कोन थाने पर डीएम और एसपी ने सुनी समस्या

कोन थाने पर डीएम और एसपी ने सुनी समस्या

(सुभाष पांडेय )

सोनभद्र जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज थाना कोन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा थाना पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्या सुनी गई समाधान दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे !


पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर सीसीटीएनएस कार्यालय , महिला हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं इसके साथ ही थाने  पर आयोजित समाधान दिवस में आए शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों का तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया इसके साथ ही भूमि राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि विवादों का समय से निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया गया इस मौके पर कोन थाना प्रभारी और क्षेत्रीय लेखपाल के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ मौजूद थे  !

0 Response to "कोन थाने पर डीएम और एसपी ने सुनी समस्या"

एक टिप्पणी भेजें