सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
ब्रेकिंग"एनटीपीसी आवासीय गेट खुलवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी

ब्रेकिंग"एनटीपीसी आवासीय गेट खुलवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी

(उमेश सागर संवाददाता)

ऊर्जांचल। जनपद सोनभद्र के शक्ति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एनटीपीसी आवासीय गेट पूर्णत: खुलवाने की मांग को लेकर भाजपा शक्तिनगर मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 10 बजे से ऊर्जा द्वार व नायक द्वार पर धरनारत हैं। आवासीय गेट के मुख्य प्रवेश द्वार को चार पहिया गाड़ी व जेसीबी से अवरुद्ध कर विरोध जता रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि पूर्व की भांति एनटीपीसी आवासीय परिसर के सभी गेट को आम नागरिकों के लिए खोला जाए।

एनटीपीसी गेट पर भाजपा के हल्ला बोल की सूचना होने पर सीआईएसफ व शक्तिनगर थाना के जवान दल बल के साथ मौके पर मुस्तैद दिखे।


0 Response to "ब्रेकिंग"एनटीपीसी आवासीय गेट खुलवाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी"

एक टिप्पणी भेजें