सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
ब्रेकिंग"लैंको परियोजना में घटित दुर्घटना को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान में दिए जांच के आदेश

ब्रेकिंग"लैंको परियोजना में घटित दुर्घटना को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान में दिए जांच के आदेश

दीपू शर्मा/विशाल जयसवाल/अनपरा/ सोनभद्र- 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में घटित दुर्घटना को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान में दिए जांच के आदेश।। बता दे कि 600 मेगावाट की यूनिट नम्बर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्वायलर का भाड़ा रविवार की अल सुबह गिरने से कई श्रमिको के घायल होने से परियोजना में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यूनिट नम्बर दो के ब्वायलर अनुरक्षण के लिये 80 मीटर ऊँचाई पर लगाया गया भाड़ा भरभरा कर गिर जाने से कार्य कर रहे कई श्रमिक घायल हो गये है। सूत्रों की माने तो कई श्रमिक अभी भी ब्वायलर में लगे भाड़े के मलबे में फसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। लैंको परियोजना प्रबंधन के अनुसार 13 श्रमिक घायल है जिसमें पाँच गंभीर रूप से घायलो को नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

0 Response to "ब्रेकिंग"लैंको परियोजना में घटित दुर्घटना को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान में दिए जांच के आदेश"

एक टिप्पणी भेजें