सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
मेरा टीका, मेरा अधिकार' अभियान को सफल बनाने के लिये झोकी ताकत

मेरा टीका, मेरा अधिकार' अभियान को सफल बनाने के लिये झोकी ताकत


डाला(सोनभद्र)कोविड वैक्सीन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सरकारी तंत्र ने पूरा जोर लगा दिया है। 'मेरा टीका, मेरा अधिकार' अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कोटा ग्राम पंचायत के अबाड़ी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने व टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में विकास खंड चोपन के कोटा ग्राम पंचायत स्थित आदिवासी बहुल क्षेत्र अबाड़ी में सभी लोगों का टीकाकरण हो जिसका प्रचार प्रसार करने लोगों के बीच फैली भ्रांतियों एवं अफवाहों को दूर करने के बारे में लेखपाल ने अपील की। उन्होंने सभी को वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन किस तरह काम करती है और किस तरह यह कोरोना से सुरक्षा करती है। वैक्सीन लगवाने के बाद हल्का सा बुखार आ सकता है लेकिन यह बुखार वैक्सीन के काम करने का संकेत है। इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। कुछ लोग इसे लेकर भय व अफवाहों से नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं लेकिन,घबराए नहीं वैक्सीन लगवाएं क्योंकि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

0 Response to "मेरा टीका, मेरा अधिकार' अभियान को सफल बनाने के लिये झोकी ताकत "

एक टिप्पणी भेजें