सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के रायबरेली दौरे पर सीओ ने महिला के साथ कि बदसलूकी

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के रायबरेली दौरे पर सीओ ने महिला के साथ कि बदसलूकी

रायबरेली. विकास भवन के मीटिंग हॉल के अंदर सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग ले रहे थे. बाहर उनकी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सदर सर्किल के क्षेत्राधिकारी महिला के साथ खुलेआम अभद्रता कर रहे थे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो आज यानी 24 मई का बताया जा रहा है. दरअसल आज प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम और रायबरेली के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे. डिप्टी सीएम विकास भवन में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कोरोना से लड़ने की मंत्रणा कर रहे थे. जिले में डिप्टी सीएम के आगमन की खबर मीडिया और सोशल मीडिया पर आ ही चुकी थी, इस कारण हर एक के संज्ञान में बात थी. बहुत सारे फरियादी अपनी-अपनी फरियादें लेकर डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे थे, हालांकि फरियादियों को उन तक जाने नहीं दिया जा रहा था.

इस मौके पर जिले के गदागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता प्रीतू सिंह भी अपनी फरियाद लेकर विकास भवन पहुंची थीं. पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसके गांव के नवनिर्वाचित प्रधान ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस मामले में प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है. इसी मामले को लेकर वह विकास भवन में डिप्टी सीएम से मिलकर मदद मांगना चाहती थीं. लेकिन वहां ड्यूटी कर रहे सीओ सदर महिपाल पाठक ने महिला को फटकार लगाते हुए कहा – चलो जाओ उधर. महिला हाथ जोड़कर कहती रही कि हमें एक बार मिल लेने दीजिए, मैं आपके पैर पकड़ती हूं. इस पर सीओ ने आपा खो दिया और कहा – हट बकवास कर रही है. और ये कहकर वो मुड़ गए

0 Response to "डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के रायबरेली दौरे पर सीओ ने महिला के साथ कि बदसलूकी"

एक टिप्पणी भेजें