सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
कोराना के भारतीय वैरिएंट के अत्यधिक खतरनाक होने की बात निराधार: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोराना के भारतीय वैरिएंट के अत्यधिक खतरनाक होने की बात निराधार: स्वास्थ्य मंत्रालय


लखनऊ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के भारतीय वैरिएंट ज्यादा खतरनाक होने की बात से इनकार किया है। प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो की तरफ से बुधवार को दोपहर बाद जारी विज्ञप्ति के हवाले से बताया गया है कि विभिन्न मीडिया में ऐसे समाचार आए हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बी.1.617 को एक वैश्विक चिंता वाले वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है। इनमें से कुछ रिपोर्ट में बी.1.617 वैरिएंट का उल्लेख कोरोना वायरस के भारतीय वैरिएंट के रूप में किया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

प्रेस रिलीज में 
मीडिया रिपोर्ट्स निराधार और बेबुनियाद बताया गया है। यह स्पष्ट किया गया है कि डब्ल्यूएचओ ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में कोरोना वायरस के बी.1.617 वैरिएंट के साथ भारतीय वैरिएंट शब्द नहीं जोड़ा है।

वास्तव में, इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट में भारतीय शब्द का ही उपयोग नहीं किया गया है।


0 Response to "कोराना के भारतीय वैरिएंट के अत्यधिक खतरनाक होने की बात निराधार: स्वास्थ्य मंत्रालय"

एक टिप्पणी भेजें