TOP NEWS:अब होम्योपैथिक चिकित्सक कर सकेंगे कोरोना मरीज़ों का इलाज, गाइडलाइन जारी
सोनभद्र। कोविड-19 के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ रोकने के लिए आयुष मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। नए निर्देश के मुताबिक अब होम्योपैथिक चिकित्सक लक्षणविहीन और शुरुआती लक्षण वाले मरीजों का इलाज कर सकेंगे। आगे की स्टेज वाले मरीजों को उच्चस्तरीय अस्पतालों में रेफर कर देना होगा। मरीजों को दी जाने वाली दवा को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।
मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जो मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे हैं, उन्हें होम्योपैथिक चिकित्सक देख सकते हैं। उन्हें मरीजों से कोरोना को पूरा प्रोटोकाल फालो कराना होगा। जैसे दो गज़ की दूरी लागू कराना, मास्क पहनवाना, हाथ लगातार धुलवाने की सलाह देना। गाइडलाइन में कहा गया है कि लक्षणविहीन कोरोना पाजिटिव मरीजों को होम्योपैथिक डाक्टर को आरसेनिकम एलबम 30 सी की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक देना होगा।
इसी प्रकार हल्के लक्षण वाले मरीजों को एकोनिटम नेपोलस, आरसेनिकम एलबम, बेलाडोना, बरयोनिया एलबा, इयूपाटोरियम परफोलियटम, फेरम फास्फोरिकम, गलसेमियम, फास्फोरस, रस टाक्सिकोडेंड्रम दवाएं चलेंगी। दवा की खुराक डाक्टर मरीज की हालत को देखकर तय करेगा। इसके अलावा किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लक्षणविहीन व्यक्ति को आरसेनिकम एलबम 30 सी की चार गोली दिन में एक बार सात दिन तक देना होगा। गाइडलाइन के मुताबिक होम्योपैथिक डाक्टर को मरीज के लक्षणों पर लगातार नज़र रखनी होगी। मरीज़ के बुखार और आक्सीजन स्तर को दिन में दो बार जांचना होगा। उसे घर से निकलने और घर में भी सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत देनी होगी।
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सिंह ने आयुष मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना में होम्योपैथी की दवा काफ़ी कारगर है। डाक्टर की सलाह से गांव और शहरों में इसका उपयोग बड़े स्तर पर किए जाने की ज़रूरत है। होम्योपैथी की दवाओं की कीमत भी एलोपैथी से कम होती है और उनका दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मे सभी मरीजों का रिकॉर्ड रखना भी आवश्यक होगा जिससे भविष्य में जानकारी दी जा सके ।
-----------------
खान-पान में इन चीजों का रखना होगा ध्यान. -----
• गर्म पानी में हल्दी-नमक डालकर गरारा करें।
• खाना ताज़ा और आसानी से हज़म हो जाने वाला खाएं। प्रोसेस्ड खाने को नज़रअंदाज़ करें।
• वसा, तेल, चीनी और नमक के अत्यधिक सेवन से परहेज़ करें।

0 Response to "TOP NEWS:अब होम्योपैथिक चिकित्सक कर सकेंगे कोरोना मरीज़ों का इलाज, गाइडलाइन जारी"
एक टिप्पणी भेजें