सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
पौधरोपण कर निरंतर करें प्राणवायु का संरक्षण-दीपक सिंह गोंड़

पौधरोपण कर निरंतर करें प्राणवायु का संरक्षण-दीपक सिंह गोंड़

-कोरोना के बढ़े प्रकोप में ऑक्सीजन की लेकर इंसान था भयभीत वभनी(सोनभद्र): प्राणवायु का पौधरोपण कर हम सभी को निरंतर संरक्षण करना ही चाहिए। हम सभी कोरोना के बढ़े प्रकोप में ऑक्सीजन की लेकर भयभीत हो गए थे। हम जानते हैं कि इंसान की अनिवार्य आवश्यकता भोजन, कपड़ा और मकान है पर भोजन में भी हम समझें कि अन्न से जरूरी जल और जल से भी जरूरी वायु है। बिना प्राणवायु के इंसान की जीवन लीला कुछ ही क्षणों में खत्म हो जाएगी। इसके बाद भी इंसान सबसे जरूरी चीजों के लिए खुद के बजाय दूसरे पर आश्रित रहता है। यह हम सभी के लिए ठीक नहीं है। उक्त बातें विकास खंड के एडीओ पंचायत कार्यालय परिसर में पौधरोपण के मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह गोंड़ ने कही। दीपक सिंह गोंड़ ने कहा कि विकास खण्ड से विकास की योजनाएं क्रियान्वित होती हैं। इन स्थितियों में ऐसे केंद्रों की पहचान यथार्थ नहीं आदर्श के रूप में होनी चाहिए, जिससे उससे जुड़े हुए ग्रामीण अंचलों में प्राणवायु के संरक्षण के लिए प्रत्येक इंसान में जागरूकता आ जाए। एक वृक्ष को हमारे शास्त्रों ने सौ पुत्रों के समान बताया है। हम सब जब कभी भी तनाव की स्थिति में होते हैं तो यहीं वृक्ष हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। पौधरोपण में प्रभारी एडीओ पंचायत रामदर्शन सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष सुधीर पांडेय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जवाहर जोगी, प्रमोद सिंह राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि दीपक ने वभनी स्वास्थ्य केंद्र को गोद ले रखा है। केंद्र से सन्दर्भित सुधारात्मक कार्य के लिए निरन्तर प्रयास रत हैं, जिससे जन सामान्य को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें।

0 Response to "पौधरोपण कर निरंतर करें प्राणवायु का संरक्षण-दीपक सिंह गोंड़ "

एक टिप्पणी भेजें