सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 नगवा प्रकरण मे जिला प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही:  अविनाश कुशवाहा

नगवा प्रकरण मे जिला प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही: अविनाश कुशवाहा

 नगवा प्रकरण मे जिला प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही:  अविनाश कुशवाहा 


                 
                       अनपरा। सोनभद्र के नगवा ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा समर्थित  प्रत्याशी के समर्थन में आवाज बुलंद करने वाले सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष विजय यादव, ब्लॉक प्रमुख संजय यादव के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने जिला प्रशासन पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि  शासन सत्ता के दम पर जिला प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रहा है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं के द्वारा सपा कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति को कुचलने डराने व सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को वोट कराने के लिए बलवा फसाद कराया गया  और लाठीचार्ज भी कराया गया  जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं जबकि मौके पर मौजूद सत्ता पक्ष के नेताओं एवं भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को इस बलवे में कहीं चोटहिल ना होना एवं एफआईआर में उनका नाम ना होना जिला प्रशासन एवं पुलिस की एक तरफा पक्षपातपूर्ण कार्यवाही है जब कि कल पूरे प्रदेश ने देखा कि उन्नाव में भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम एसपी सिटी को पिटा गया और बम व पत्थर फेंके गए, और किस तरह से भाजपा के लोग पुलिस प्रशासन के सहयोग से खुलेआम सपा प्रत्यासियों का पर्चा छीनते रहे ,तथा इनका वो असली चेहरा भी प्रदेश ने देखा कि बेटी बचाओ का नारा लगाने वाले एक महिला की साड़ी खीच रहे थे ,कहीं भाजपा के लोग गोली चलाते दिखे तो कहीं गुंडई के बल पर वोट पर कब्जा करते दिखे ।समाजवादी पार्टी के लोग इस तरह की कार्यवाही का विरोध करते हैं और समाजवादी पार्टी के लोग झूठे मुकदमों से डरते नहीं हैं अराजकता हिंसा अत्याचार के विरुद्ध समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।

0 Response to " नगवा प्रकरण मे जिला प्रशासन की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही: अविनाश कुशवाहा "

एक टिप्पणी भेजें