सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
हाईटेंशन टावर में लटकता मिला महिला का शव

हाईटेंशन टावर में लटकता मिला महिला का शव

   हाईटेंशन टावर में लटकता मिला महिला का शव


अनपरा। ओबरा परियोजना कॉलोनी के सेक्टर 10 में मुख्य मार्ग के किनारे स्थित हाईटेंशन टावर में बुधवार की सुबह लापता अधेड़ महिला का शव लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। महिला वहां कैसे पहुंची? उसने खुदकुशी की या कोई और मामला है? इसका खुलासा नहीं हो सका। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला कैसे और किन परिस्थितियों में टावर तक पहुंची और उसका शव किन हालातों में फंदे से लटकता पाया गया? इसकी जांच शुरू कर दी गई है।



0 Response to "हाईटेंशन टावर में लटकता मिला महिला का शव "

एक टिप्पणी भेजें