सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने किया नजरबंद

जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने किया नजरबंद

                  जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने किया नजरबंद                





अनपरा/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य में जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गयी धांधली से लोकतंत्र की हत्या एवं सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव सहित सपा कार्यकर्ताओं पर हुए फर्जी मुकदमे के विरोध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने घर मे ही नजरबंद कर रोक लिया। 

इस दौरान सपाइयों की पुलिस से जिला मुख्यालय पर जाने को लेकर गहमागहमी भी हुई मगर पुलिस के समक्ष सपाइयों की एक न चली कार्यकताओं ने बताया कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या,बढ़ती मंहगाई,बिगड़ती कानून व्यवस्था,काला कृषि कानून,महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार,स्वास्थ सेवा की बदहाली,सत्ता का दुरुपयोग एवं सपा कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमें को वापस लेने की मांग को लेकर ओबरा विधानसभा प्रत्यशी डॉ रवि कुमार गोड़ उर्फ बड़कू रवि नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी थी। 

विरोध में हो रहे इस प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने भी अपना समर्थन दे रखा है सुबह कार्यकर्ता ओबरा विधानसभा प्रत्यशी डॉ रवि कुमार गोड़ उर्फ बड़कू रवि के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जाने के लिए उनके ककरी कालोनी स्थित आवास पर एकत्रित हुए सूचना मिलते रेनुसागर चौकी प्रभारी वंश नरायण राय मय हमराहियों के साथ आवास पर पहुंची पुलिस ने सपा कार्यकताओ को अनपरा कोतवाली ले जाकर नजरबंद कर रोक दिया इस दौरान पुलिस से सपाइयों की गहमागहमी भी हुई मगर पुलिस के आगे किसी की एक न चली। 

इस मौके पर प्रशांत सिंह,गैवी नाथ यादव,भोला नाथ निषाद, सहित सैकड़ों कार्यकताओ ने कोतवाली परिसर में सरकार की तानाशाही को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

0 Response to "जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने किया नजरबंद "

एक टिप्पणी भेजें