सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र-जंगल मे बेहोश मिली अज्ञात महिला को पुलिस ने चिकित्सालय में कराया भर्ती

सोनभद्र-जंगल मे बेहोश मिली अज्ञात महिला को पुलिस ने चिकित्सालय में कराया भर्ती

म्योरपुर।शुक्रवार की देर शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के जंगल मे बेहोश पड़ी महिला को थानाध्यक्ष द्वारा मौके पहुंच अपने वाहन से लाकर सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया।ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि जंगल मे एक महिला बेहोश पड़ी है जिसकी पहचान नही हो पा रही है।सूचना मिलते ही तत्काल म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने हमराहियों के साथ जंगल में पहुंचकर उक्त महिला को बेहोशी की हालत में लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया गया। चिकित्सक डॉ० दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इलाज के कुछ समय बाद ही महिला होश में आ गयी।महिला ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था इसलिए वो बेहोश हो गई थी।होश में आने पर महिला ने अपना नाम श्रीमती पत्नी अरविंद चेरो निवासी गड़िया बताया।

0 Response to "सोनभद्र-जंगल मे बेहोश मिली अज्ञात महिला को पुलिस ने चिकित्सालय में कराया भर्ती"

एक टिप्पणी भेजें