सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अनपरा- पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजपाल कल्याण सिंह की श्रद्धांजली सभा आयोजित हुआ

अनपरा- पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजपाल कल्याण सिंह की श्रद्धांजली सभा आयोजित हुआ


अनपरा/ सोनभद्र/भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल के शक्तिकेंद्र रेनुसागर के शिवमंदिर प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजपाल कल्याण सिंह की श्रद्धांजली सभा आयोजित हुआ।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओ ने कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके साथ बिताए छड़ो को याद किया एस0 एस0 टी0 आयोग के सदस्य श्रवण जी गोड़ ने कहा की कल्याण सिंह जी का जीवन सभी समाज को एक धागे में ला कर समरसता का था इन्होंने मुख्यमंत्री रहते राममंदिर के लिए अपने पद का त्याग किया था।


वरिस्ठ भाजपा नेता अनिल प्रधान ने अपने साथ विताये पल को साझा किया पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उ0 प्र0 में परचम लहराने वाले और नकल अध्यादेश लाने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री स्वo कल्याण सिंह जी थे भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा माननीय कल्याण सिंह जी के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे देश की अपूरणीय क्षति हुई हैं। जिसकी भरपाई करना अत्यंत मुश्किल हैं।श्रद्धांजलि समय में विनोद शुक्ला, विनय दुबे,अरुण दुबे,विवेक सिंह,अरुण सिंह, रविकंग,अंजनी पाण्डेय,अंजनी पाण्डेय, कृष्णा सिंह,दिलीप गुप्ता श्रद्धांजलि समय में उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शुक्ला मण्डल महामंत्री ने किया।

0 Response to "अनपरा- पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजपाल कल्याण सिंह की श्रद्धांजली सभा आयोजित हुआ"

एक टिप्पणी भेजें