सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अंत्योदय में हमारी हो सक्रिय भूमिका : दीपक

अंत्योदय में हमारी हो सक्रिय भूमिका : दीपक

 


अंत्योदय में हमारी हो सक्रिय भूमिका : दीपक 

-कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी  वभनी (सोनभद्र): कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हम सभी को मिलकर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में भरपूर प्रयास करना चाहिए। जागरूकता के अभाव में संघ सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ लोगों तक नहीं पहुँच पाता है। ऐसी स्थिति में हम सबकी अर्थात पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है कि जरूरत मंद लोगों तक आवास, शौचालय, पेयजल, किसान सम्मान निधि, सर्व सुलभ बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन आदि सहित  विभिन्न विकास शील योजनाओं को लोगों तक सहजता से पहुँचाएं।


हम सभी को केवल सरकारी एजेंसियों पर ही निर्भर नहीं रहना चहिए। उक्त बातें शक्ति केंद्र सतबहनी के ग्राम जौराही में बूथ संख्या 169 पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भाजपा बभनी मण्डल प्रभारी दीपक सिंह गोड़ ने जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कही। 

  मण्डल प्रभारी ने कहा कि कोरोना जैसी घातक वैश्विक महामारी के बीच भी विकास कार्य को गति मिलती रही है। इस मौके पर मंडल महामंत्री लालकेश कुशवाहा, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश प्रजापति, बूथ अध्यक्ष शिवनाथ खरवार, जिला मीडिया प्रभारी महिला  मोर्चा अर्चना गुप्ता, मनदीप प्रजापति, गुड्डु यादव,  जितेंद्र गोंड, नंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

0 Response to "अंत्योदय में हमारी हो सक्रिय भूमिका : दीपक "

एक टिप्पणी भेजें