हत्या का बदला हत्या
राजू भारती / रामकुमार
मिर्जापुर - जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ददरा बाजार में बुधवार को तालिबानी सजा के साथ ही पुलिस के खत्म होते हनक का नजारा सामने आया सत्यम नामक युवक की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई इसके बाद भीड़ ने पुलिस के सामने ही करौंदा निवासी 22 वर्षीय ऋषभ पाण्डेय की लाठी डंडे से कूंच कूंच कर हत्या कर दी इस दौरान वीडियो बना रहें लोगों से जबरन विडियो डिलीट कराया गया गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई हैं मौके पर डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार एवं एसपी अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद है ।
ददरा बाज़ार निवासी सत्यम अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान बाइक से पहुंचें ऋषभ ने उस पर तीन फायर किया इसके बाद वह नजदीक के एक दुकान में घूस गया हत्या की जानकारी लगते ही भीड़ जुट गई भीड़ ने हमलावर को घर में घुस कर जमकर पीटा चारों तरफ से लाठी डंडे की मार से ऋषभ का दम टूट गया भीड़ के सामने पुलिस मूक दर्शक बनी रहीं वारदात की भनक और आक्रोश बढ़ता देख क्षेत्र में आस पास के थाने की पुलिस एवं पीएसी बल बुलाया जो आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।
राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ददरा बाजार निवासी सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय सुभाष उम्र लगभग 21 वर्ष पर ऋषभ ने फायर कर दिया आस पास के लोग घायल युवक को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया युवक के मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई आरोपी युवक को छिपे हुए घर से निकाल कर पीटते पीटते मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
0 Response to "हत्या का बदला हत्या"
एक टिप्पणी भेजें