सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र-पेड़ से लटककर युवक ने दी जान,परिजनों में मचा कोहराम

सोनभद्र-पेड़ से लटककर युवक ने दी जान,परिजनों में मचा कोहराम


बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेमना मे एक युवक ने पलास के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेमना निवासी सिद्धनाथ पुत्र गोपाल दास 18 वर्ष रविवार की शाम को घर से निकला था देर शाम तक घर नही आने पर घर वाले खोजबीन करने लगे । सोमवार की सुबह 10 बजे के लगभग अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पलास के पेड़ के गमछे के सहारे उसका शव लटकता देख परिजन आवक रह गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि के लिए भेज दिया।

0 Response to "सोनभद्र-पेड़ से लटककर युवक ने दी जान,परिजनों में मचा कोहराम"

एक टिप्पणी भेजें