सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- डी ए वी पब्लिक स्कूल मे विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

सोनभद्र- डी ए वी पब्लिक स्कूल मे विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

शक्तिनगर / सोनभद्र:- डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज सत्र 2021 22 हेतु विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ । सर्वप्रथम संगीत शिक्षक संतोष कुमार सोनी जी ने अपने शपथ गीत के माध्यम से सभी बच्चों को कर्तव्य बोध कराया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या पांडे जी ने अपने संबोधन में सभी को सर्वप्रथम शुभाशीष देते हुए विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों को अपने पठन-पाठन की उत्कृष्ट जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए दिए हुए विद्यालय नेतृत्व के दायित्व को निभाने की शपथ दिलाई। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में सतत आगे बढ़ने हेतु वफादारी ईमानदारी तथा कर्तव्य निष्ठा नितांत आवश्यक है। 

कक्षा बारहवीं के छात्र रोहित पांडे को हेड बॉय तथा स्नेहा रानी को हेड गर्ल की जिम्मेदारियों से नवाजा गया। कक्षा 11वीं के छात्र ध्रुव प्रकाश यादव को डिप्टी हेड बॉय तथा पूजा सिंह को डिप्टी हेड गर्ल की जिम्मेदारियां सौंपी गई। कक्षा बारहवीं से ही कल्चरल कैप्टन के रूप में आदर्श कुमार तथा स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में प्रेम प्रकाश को चुना गया । हाउस कैप्टन के रूप में कक्षा 12वीं की छात्रा ऋषिका पांडे को दयानंद सदन से, संस्कार श्रीवास्तव को अरविंदो से, आलोक प्रसाद को विवेकानंद तथा आर्यन सिंह को श्रद्धानंद से चयनित किया गया।

वाइस कैप्टन के रूप में क्रमानुसार कक्षा 11 से क्षमा झा, अंजली पांडे, नेहा यादव तथा अंशिका तिवारी ने अपने अपने सदन से कार्य की जिम्मेदारियों हेतु शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी छात्र- छात्राओं में अनोखा उत्साह का वातावरण रहां |

0 Response to "सोनभद्र- डी ए वी पब्लिक स्कूल मे विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें