सोनभद्र-नवरात्रि की त्योहार की तैयारी जोरो पर
प्रवीण कुमार संवाददाता बीजपुर - बीजपुर थाना क्षेत्र में के गुरुवार से शुरु होने वाली नवरात्रि पूजा को लेकर इलाके में तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार जहां देवी मां की मूर्तियों को सुसज्जित करने में जुटे हैं तो वहीं मां के पंडाल भी तैयार किये जा रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी पूरे इलाके में दुर्गा पूजा के कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां चल रही हैं।बीजपुर क्षेत्र के कई गांवों में नवरात्रि का त्योहार दुर्गा पूजा बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। बीजपुर ,पुनर्वास, शांति नगर गांधीधाम, कंडक्टर कॉलोनी, डोडहर, सेवकाडाड सहित तमाम गांवों में नौ दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवरात्रि में होने वाली मां दुर्गा पूजा व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी मंदिर प्रांगण में मां का पंडाल सजाया जा रहा है। और बच्चों द्वारा काफी सहयोग दिया जा रहा है जिससे पुरे बाजार में झंडा लगाने का काम किया जा रहा है।

0 Response to "सोनभद्र-नवरात्रि की त्योहार की तैयारी जोरो पर"
एक टिप्पणी भेजें