डी ए वी विद्यालय में श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती
अनपरा/सोनभद्र- डी ए वी परासी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिन पूर्णतया सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया | इस अवसर विशेष पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव के ध्वजारोहण और उन दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुआ | इसके बाद संगीत शिक्षक गौरव मिश्र ने गाँधी जी के सर्वप्रिय भजन ‘वैष्णव भजन सो तेरे कहिए ‘ गाकर विद्यालय परिसर को संगीत से सराबोर कर दिया | अपने प्रेरक उद्बोधन में प्राचार्य ने गाँधी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों को न केवल उनके आचरण और व्यवहार से सीख लेने की प्रेरणा दी बल्कि उनसे बच्चों को भी लाभान्वित कराने की आवश्यकता पर बल दिया | इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षक श्री शिशिर श्रीवास्तव ने किया |
0 Response to "डी ए वी विद्यालय में श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती "
एक टिप्पणी भेजें