सोनभद्र-भाजपा के मंडल महामंत्री पर सरहंगों ने हमला कर किया लहूलुहान
दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय के पुलिस सहायता केंद्र के समीप मंगलवार की रात करीब आधा दर्जन सरहंग युवकों ने भाजपा के दुद्धी मंडल महामंत्री प्रेम नारायण उर्फ़ मोनू सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मनबढ़ युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद समूचे नगर का माहौल तल्ख हो गया है। बुधवार की शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से भाजपा खेमे में पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे भाजपा नेता के भाई के पेट्रोल पंप पर मल्देवा गांव के पूर्व प्रधान व बसपा नेता राजेश धुसिया का पुत्र माइकल तेल लेने गया था। कुछ तकनीकी खराबी के कारण पंप काम नही कर रहा था। इसको लेकर पंप मैनेजर से उसकी नोकझोक हो गई| इसके बाद मौके पर मोनू सिंह समेत अन्य लोग पहुंच कर दोनों पक्ष को समझाते हुए मामले को रफा दफा कर युवको को मौके से हटा दिया। इसके कुछ देर बाद माइकल करीब आधा दर्जन युवको के साथ म्योरपुर तिराहे पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पास खड़ा था, तभी मंडल महामंत्री मोनू सिंह को सामने देख उस पर सरहंग युवको ने हमला कर पीटने लगे।
जब तक पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मी व पीआरवी के जवान पहुंच हमलावरों को चंगुल में लेते तब तक श्री सिंह को सिर,मुंह समेत कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग चुकी थी। बहरहाल पुलिस कुछ हमलावरों को पकड़ भी लिया था, तब तक मौके पर पहुंचे श्री सिंह के समर्थकों ने उसे पीटने के लिए पुलिस से छिना झपटी करने लगे। इस बीच मौके का लाभ उठाते हुए आरोपी वहां से भाग निकले। सड़क पर लहुलुहान हाल पड़े श्री सिंह को पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर श्री सिंह की समर्थकों की भारी भीड़ देर रात तक कोतवाली में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमी हुई थी।
Aarakshan htad aur ST AC ka to pata chale
जवाब देंहटाएंBJP sadasya mantri koi bhi Ho BJP se juda hua to is prakar ki koi bhi hath nahin chhod Sakta
जवाब देंहटाएं