अनपरा-रिटायर्ड दारोगा को भावभीनी विदाई दे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
अनपरा/सोनभद्र - अनपरा थाना में पदस्थापित दारोगा रमई चौहान रिटायर्ड हो गए। पुलिस पदाधिकारियों ने रिटायर्ड दारोगा को भावभीनी विदाई दी। थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने रिटायर्ड पदाधिकारी को छाता, धार्मिक पुस्तक, चादर देकर विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि दरोगा रमई चौहान का कार्यकाल सराहनीय रहा। कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में इन्हें याद किया जाएगा। इन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई, उसे पूरी ईमानदारी से किया। रिटायर्ड होने के एक दिन पहले तक इन्होंने ड्यूटी की। कभी-भी वर्दी पर दाग लगने नहीं दिया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। पदाधिकारी के संबोधन से रिटायर्ड कर्मी की आंखे छलक आई। थाने के अन्य पदाधिकारी और कर्मियों ने पुष्पगुच्छ दे विदा किया।
0 Response to "अनपरा-रिटायर्ड दारोगा को भावभीनी विदाई दे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई "
एक टिप्पणी भेजें