सोनभद्र जिले के नवागत जिलाधिकारी के रूप में चन्द्र विजय सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण
नवागत जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह वर्ष-2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आई0ए0एस0 अधिकारी हैं। श्री चन्द्र विजय सिंह, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में एम0डी0 के पद से स्थानान्तरित होकर सोनभद्र जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। श्री चन्द्र विजय सिंह ने बी-टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आई0आई0टी0 रूड़की से किया है। श्री चन्द्र विजय सिंह फिरोजाबाद के जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य किये है, और जनपद-झांसी में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी कार्य किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राकेश सिंह,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भानु प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी घोरावल,श्याम प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा जैनेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार,डिप्टी कलेक्टर शैलेन्द्र मिश्रा, तहसीलदारगण, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
0 Response to "सोनभद्र जिले के नवागत जिलाधिकारी के रूप में चन्द्र विजय सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण"
एक टिप्पणी भेजें