सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे वाहन,हादसे का अंदेशा

सोनभद्र- यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे वाहन,हादसे का अंदेशा

अनपरा/सोनभद्र। औड़ी-शक्तिनगर के मुख्य मार्ग पर इन दिनों डग्गामार वाहनों में अधिक कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर यात्रा कराई जा रही है। डिबुलगंज से शक्तिनगर से तक चलने वाले जीप बेखौफ रूप से संचालित हो रहे डग्गामार वाहन यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर डग्गामार वाहनों में भूसे की तरह यात्रियों को लादकर ढोया जा रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिर भी जिम्मेदार महकमे के लोग पूरी तरह से अंजान बने हुए है।

डग्गामार वाहनों में निर्धारित सवारियों से ज्यादा सवारियों भरकर ढोया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिक कमाई के चक्कर में यात्रियों को डग्गामार वाहनों में दाएं-बाएं और पीछे के पायदानों पर लटकाकर यात्रा कराई जा रही है। डग्गामार वाहनों में यात्रा करते समय यात्रियों की जान पर तब आती है जब डग्गामार वाहन के अगल बगल से तेज़ रफ़्तार बड़े बड़े वाहनों का आवाग्मन होने एवं यात्रियों को बैठने के लिए जगह न होने पर चालक अपनी सीट पर यात्री को बैठाकर खुद लटककर वाहन को हाईवे मुख्य मार्ग सड़क में फर्राटे से दौड़ाता है।

क्षमता से कहीं अधिक सवारियां लेकर डग्गामार वाहन दौड़ लगा रहे हैं जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों के साथ हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। जिसे लेकर जिम्मेदार महकमा को आगे बढ़कर ऐसे डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही करनी चाहिए।

1 Response to "सोनभद्र- यात्रियों की जान जोखिम में डालकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे वाहन,हादसे का अंदेशा"

  1. Aap newspaper Wale ko ye dagga to dikhai de rha ha lekin asli durghatna ka ka karan haiwa aur tailer se jo ghatna hoti hai uske bare me to aap log to nhi chapte

    जवाब देंहटाएं