धूमधाम से 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा रेणुसागर में गोवर्धन पूजा
धूमधाम से 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा रेणुसागर में गोवर्धन पूजा
अनपरा सोनभद्र।श्री गोवर्धन पूजा समिति, रेणुसागर, सोनभद्र के तत्त्वावधान में 27 अक्टूबर 2022 को 'श्री गोवर्धन पूजा' का भव्य स्थानीय शिव मन्दिर प्रांगण, रेणुसागर में किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एम० एल० सी० लालबहादुर यादव उपस्थित रहेंगे। साथ में पूर्व विधायक ओबरा सुनील सिंह यादव तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव सहित स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति होगी। पूजा-कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक सम्पन्न होगा; तत्पश्चात् दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 'महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात रात्रि 8:00 बजे से रामजन्म यादव टोपीवाले (चंदौली) तथा कविता कृष्णमूर्ति (मोहनिया) का सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत लोकगीत बिरहा का आयोजन होगा।
0 Response to "धूमधाम से 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा रेणुसागर में गोवर्धन पूजा "
एक टिप्पणी भेजें