घायल पति को खोजने के लिए पत्नी ने रेनुसागर प्रबंधन पर एफ आईआर दर्ज करने की मुख्यमंत्री से की मांग
घायल पति को खोजने के लिए पत्नी ने रेनुसागर प्रबंधन पर एफ आईआर दर्ज करने की मुख्यमंत्री से की मांग
अनपरा सोनभद्र। रेणुसागर पावर डिविजन में एक नवंबर की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिले गरबंधा निवासी 42 वर्षीय प्रेम सागर की पत्नी फूलमति ने रेणुसागर प्रबंधन पर पति को गायब करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल जन सुनवाई पर शिकायत दर्ज कराई है कि एक नवंबर को सुबह 10 बजे उनके पति प्रेम सागर पुत्र स्वर्गीय रामनाथ बैसवार अपने पी एफ का पता लगाने के लिए रेणुसागर कारखाना गए थे। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उनके घरवालों को सूचना मिली की कारखाने में मेरे पति की दुर्घटना हो गई है। दुर्घटना के बाद बिना मेरे या मेरे परिवार के जानकारी के रेनुसागर प्रबंधन हमारे पति को कहा ले गई इसकी भी जानकारी परिवार वालो को नही दी गई। उन्होंने इसे अपराधिक कृत्य करार देते हुए रेणुसागर प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज कर पति को खोजने की गुहार लगाई है।
0 Response to " घायल पति को खोजने के लिए पत्नी ने रेनुसागर प्रबंधन पर एफ आईआर दर्ज करने की मुख्यमंत्री से की मांग "
एक टिप्पणी भेजें