सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
हाथीनाला के पास बारातियों से भरी बस पलटी, एक़ दर्जन लोग घायल

हाथीनाला के पास बारातियों से भरी बस पलटी, एक़ दर्जन लोग घायल


 हाथीनाला के पास बारातियों से भरी बस पलटी, एक़ दर्जन लोग घायल                           



             
                                      सोनभद्र l हाथीनाला थाना क्षेत्र स्थित वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग के जंगल मे बारातियों से भरी बस शुक्रवार की शाम अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमे सवार एक़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हे हिंडालको स्थित रेनूकुट चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया घटना से संबंधितो के परिजनों मे हड़कंप मच गया हैl                     बताया जा रहा है कि  बारातियों से भरी प्राइवेट बस में कुल 90 लोग सवार थे और बस पलटने  से एक़ दर्जन लोग घायल हो गए सभी घायलों को नेटवर्क नही होने से प्राइवेट वाहनों के माध्यम से हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार  बलिया  से बारात लेकर मध्य प्रदेश गई थी  और बारातियों को लेकर वापस बलिया के लिए लौट रही थी तभी अचानक हादसा हुआ और बस सड़क के नीचे खाई मे पलट गईं ।  घायल मे .विक्की केसरी पुत्र स्वर्गीय जवाहर लाल केसरी उम्र 27 वर्ष 2.पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय जवाहर लाल केसरी उम्र 52 वर्ष 3.चमेली देवी पत्नी धीरू ठाकुर उम्र 65 वर्ष .जया केसरी पत्नी दिलीप कुमार केसरी उम्र 18 वर्ष.गीता केसरी पत्नी स्वर्गीय जवाहर केसरी उम्र 60 वर्ष नीरज पुत्र अभिमन्यु उम्र 25 वर्ष,सगीता देवी पत्नी छठ्ठू  लाल केसरी उम्र 40 वर्ष, कृष्णा  पुत्र छठ्ठू केसरी उम्र 9 वर्ष,अमित केसरी पुत्र दिलीप केसरी उम्र 70 वर्ष,नंदनी केसरी पुत्री मनोज केसरी उम्र 13 वर्ष शामिल है जो जनपद बलिया के निवासी है l ओबरा सीओ ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है l घटना मे किसी की मौत नहीं हुई हैl घटना स्थल पर पिपरी  इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पाण्डेय सहित पुलिस के जवान मौजूद है l

0 Response to "हाथीनाला के पास बारातियों से भरी बस पलटी, एक़ दर्जन लोग घायल "

एक टिप्पणी भेजें