सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
स्थानीय बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैनवस क्रिकेट टुर्नामेण्ट 2021 फाइनल मैच का आयोजन हुआ

स्थानीय बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैनवस क्रिकेट टुर्नामेण्ट 2021 फाइनल मैच का आयोजन हुआ

 (आबिदा खान उर्फ जूही खान)

खाड़पाथर/मुर्धवा/रेनुकूट(सोनभद्र)-* स्थानीय बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैनवस क्रिकेट टुर्नामेण्ट 2021 के सेमी-फाइनल में ब्राजील 11 ने 9X को व ब्लू स्टार ने BRSSM की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। 

दिनांक 20 फरवरी 2021 को फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाऊराव देवरस पी0जी0 काॅलेज के प्राचार्य डा0 निलांजन मजुमदार और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट श्रीमती निशा सिंह के समक्ष खेला गया । जिसमें ब्लू स्टार की टीम ने टाॅस जीतकर ब्राजील 11 को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया । ब्राजील 11 ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 109 स्कोर खड़ा किया । फिर 110 रन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ब्लू स्टार की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी । मैन आॅफ दी मैच संतोष उर्फ विराट रहे , मैन आॅफ दी सीरिज विपुल तीवारी और बेस्ट फिल्डर BRSSM बी0एड्0 के छात्र संजय कुमार गुप्ता रहे । 

विजेता टीम को ₹3100 और ट्राॅफी से सम्मानित किया गया साथ ही उपविजेता टीम को ₹2100 से पुरस्कारित किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट  श्रीमती निशा सिंह के द्वारा ₹2100 विजेता टीम को और ₹1100 उपविजेता टीम को नगद दे कर सम्मनित किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री बलवंत सिंह, प्राचार्य डा0 श्रीमती जाॅली अम्बष्ठा एवं सभी शिक्षण - शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे ।


1 Response to "स्थानीय बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैनवस क्रिकेट टुर्नामेण्ट 2021 फाइनल मैच का आयोजन हुआ"