केंद्रीय कर्मशाला,जयंत का 45 दिवसीय शिविर सम्पन्न
केंद्रीय कर्मशाला,जयंत का 45 दिवसीय शिविर सम्पन्न*
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की केन्द्रीय कर्मशाला, जयंत द्वारा सामाजिक निगमित दायित्व के तहत ग्राम पंचायत अजगुढ में लगाया गया 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ |
एनसीएल की कौशल विकास मुहिम के तहत 45 दिनो तक चले इस कार्यक्रम में 25 ग्रामीण लोगों ने मोबाइल रिपेयरिंग एवं 25 लोगों ने मोटर बाइंडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
केन्द्रीय कर्मशाला के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम पंचायत अजगुढ़ के पंचायत भवन में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कर्मशाला की स्टाफ अधिकारी (कार्मिक), अजगुढ़ सरपंच, सचिव, एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गौरतलब है की केंद्रीय कर्मशाला, जयंत आस पास के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के निर्माण ,कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा व पोषण तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है |

0 Response to "केंद्रीय कर्मशाला,जयंत का 45 दिवसीय शिविर सम्पन्न "
एक टिप्पणी भेजें