बी.आई.सी.ऐ में मनाया गया मां सरस्वती पूजन का कार्यक्रम
रेणुकूट(सोनभद्र) रेणुकूट हिंडालको कॉलोनी स्थित ब्लिट्ज इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट (बी.आई.सी.ऐ)रेणुकूट के कंप्यूटर क्लास एवं ब्यूटीशियन कोर्स की छात्र एवं छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन धूमधाम से मनाया सभी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर बल बुद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की तत्पश्चात मां सरस्वती की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस मौके पर ब्यूटीशियन कोर्स की ट्रेनर शिवानी वर्मा, कंप्यूटर टीचर रेनू सिंह, दीपिका पांडे,आदित्य सोनी सहित सभी छात्राएं एवं छात्र उपस्थित रहे।
0 Response to "बी.आई.सी.ऐ में मनाया गया मां सरस्वती पूजन का कार्यक्रम"
एक टिप्पणी भेजें