सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
ममता विश्वकर्मा जिला सचिव अपना दल (एस) महिला मंच के संचालन में महान हिंदुत्व रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई

ममता विश्वकर्मा जिला सचिव अपना दल (एस) महिला मंच के संचालन में महान हिंदुत्व रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई

 (आबिदा उर्फ जूही खान)


रेनुकूट(सोनभद्र)- राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनुप्रिया पटेल जी के आदेशानुसार लोकप्रिय जिला अध्यक्ष माननीय सत्यनारायण पटेल जी के निर्देशन में आज दिनांक 19 फरवरी 2021 को महान हिंदुत्व रक्षक, वीरता एवं पराक्रम की मिसाल, देशभक्त छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती ममता विश्वकर्मा जिला सचिव अपना दल (एस) महिला मंच, सोनभद्र के नेतृत्व में उनके आवास रेणुकूट  में मनाई गई l 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच बहन माननीय प्रीति सिंह जी रहीं। आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम यशःकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल एवं छत्रपति महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण  एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन माननीय अनुप्रिया पटेल जी द्वारा किए गए कार्यों  को जन जन तक पहुंचाने एवं पिछड़े, दब, कुचले, गरीब, मजदूर भाई बहनों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया!

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर जिला सचिव ममता विश्वकर्मा के नेतृत्व में पांच सक्रिय सदस्य रीता चौरसिया, उमा सिंह, मीनू शर्मा , मालती देवी एवं उषा दुबे और बंदना देवी, सुमन पटेल ,कमला देवी ,प्रभा देवी, पूनम मौर्या , लाली को अपना दल यस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। 

इस अवसर पर जिला सचिव,महिला मंच, शीला दुबे जी, जिला मीडिया प्रभारी जुही खान जी सक्रिय सदस्य नितू सिंह अनीता सिंह अर्चना श्रीवास्तव अंजु चौरसिया एवं श्री नरसिंह नारायण दुबे जी और साहिल खान जी उपस्थित रहे जय अपना दल (एस) जय अनुप्रिया पटेल,जय भीम, जय सरदार, नमो बुद्धाय।

0 Response to "ममता विश्वकर्मा जिला सचिव अपना दल (एस) महिला मंच के संचालन में महान हिंदुत्व रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई"

एक टिप्पणी भेजें