सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अरुण दुबे को एन सी एल प्रभारी बनाये जाने पर एन सी एल कर्मियों में हर्ष व्याप्त

अरुण दुबे को एन सी एल प्रभारी बनाये जाने पर एन सी एल कर्मियों में हर्ष व्याप्त


बीना /सोनभद्र- भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना के महामंत्री अरुण कुमार दुबे को बी एम एस द्वारा एन सी एल कंपनी संगठन प्रभारी की नई जिम्मेदारी दिए जाने से एन सी एल कर्मियों में आशा एवं उम्मीद की नई किरण दिखने के साथ हर्ष व उत्साह का नव संचार हुआ है ।

बी एम एस के पदाधिकारी बेचूलाल , मनोज सिंह , प्रेमलाल पटेल , दददी प्रसाद , के डी तिवारी आदि ने शुभकामना देते हुए बताया कि युवा अनुभवी श्रमिक नेतृत्त्वकर्ता को एन सी एल प्रभारी बनाये जाने से निश्चित रूप से संगठन को नई ताकत व गति मिलेगी ऐसा हमसबको ही नही वरन तमाम एन सी एल कर्मचारियों का विश्वास है ।

संगठन के शीर्ष नेतृत्त्व को भी हम सब आभार व्यक्त करते हुए विश्वाश दिलाना चाहते हैं कि आप द्वारा नवनियुक्त ऊर्जावान एन सी एल प्रभारी के दिशानिर्देश में कार्य करते हुए बी एम एस संगठन एन सी एल में नए आयाम स्थापित करेगा ।

बी एस एस के तमाम पदाधिकारी सहित एन सी एल के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए दायित्त्व के लिए अरुण कुमार दुबे को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।


                       मनोज कुमार सिंह

                              अध्यक्ष

               बी के के एम एस बीना परियोजना

0 Response to "अरुण दुबे को एन सी एल प्रभारी बनाये जाने पर एन सी एल कर्मियों में हर्ष व्याप्त "

एक टिप्पणी भेजें