अनपरा- धड़ल्ले से बिक रही महुआ की कच्ची शराब,प्रसासन अनजान
दीपू शर्मा /जगरनाथ बैसवार/ अनपरा/सोनभद्र- स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार की जानकारी जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन को है बाबजूद इसके वह अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है ऐसे में अब जिम्ममेदार सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से आए दिन घरों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है
साथ ही युवाओं में पड़ रही शराब की लत आपको बताते चले कि रेनुसागर चौकी क्षेत्र में अनपरा,रेनुसागर अंतर्गत कई जगहों पर अवैध शराब का काला कारोबार बे-रोकटोक जारी है क्षेत्र के कई जगहों की स्थिति यह है कि लोगो को पानी की तलाश में भले ही भटकना पड़ता हो लेकिन मदिरा प्रेमियों को बिना मशक्कत किए शराब उपलब्ध हो जा रही है !
अवैध रूप से जगह-जगह संचालित हो रही शराब की दुकानों ने आस पास के माहौल दूषित कर दिया है क्षेत्र में शराब के कारण दिनों-दिन अपराधों में वृद्धि हो रही है साथ ही भोले-भाले ग्रामीण और युवा वर्ग शराब की लत में जकड़ता जा रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर भी जिम्मेदार महकमा अवैध कारोबार को अनदेखा कर रहा है इसी वजह से शराब कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं शराब कारोबारी नियम और कानून ताक पर रखकर व्यापार को संचालित कर रहे हैं ! समय रहते अवैध शराब पर रोकथाम नही किया गया तो दिन प्रतिदिन शराबियों की आबादी बढ़ने के साथ ही वाद विवाद बनने की आशंका बनी रहती हैं !

0 Response to "अनपरा- धड़ल्ले से बिक रही महुआ की कच्ची शराब,प्रसासन अनजान"
एक टिप्पणी भेजें